धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

विपुल जैन और पूजा जैन चुए गये तीज कपल

सहारनपुर। दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में आज दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पंच परमेष्ठी वंदना करके शुरू किया गया। अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री सिद्धार्थ जैन और कोषाध्यक्ष अंकुर जैन द्वारा संस्था द्वारा पूर्व में किये गये धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रमों में सर्वप्रथम तीज तंबोला खिलवाया गया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बच्चों को गेम खिलवाये गये जिसमें समर्थ और श्रीजिता ने प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किये। कपल गेम में चिन्मय जैन और छवि जैन ने बाजी मारी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। विभिन्न गीतों की धुनों पर सभी सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और इसी डांस,वेशभूषा के आधार पर विपुल जैन और पूजा जैन को तीज कपल चुना गया। विक्रान्त जैन और अनामिका जैन ने समयबद्धता पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को उपहार दिये गये। कार्यक्रम का सफल संयोजन आकांक्षा जैन, सोनिया नामित जैन, भावना पंकज जैन और प्रीति संदीप जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।