गॉधी उपवन में आयोजित हुआ हरियाली महोत्सव

बहराइच। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार देशव्यापी हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत गॉधी उपवन में वन संरक्षक, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा अनिरूद्ध पाण्डेय द्वारा पौधरोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया गया। 

यह जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी, बहराइच मनीष सिंह ने बताया कि हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के लिए स्थल का चयन मुख्यालय लखनऊ द्वारा किया गया था। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, प्रशिक्षु आई.एफ.एस. अनुराग प्रियदर्शी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।