पटल परिवर्तन की जगह खण्डों में कर दिए तबादले

लोक निर्माण विभाग में स्थानान्तरणी नीति का नही हुआ अनुपालन: सुरेश सिंह

लखनऊ। अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुरेश सिंह ने लोक निर्माण  विभाग में 42 कर्मचारियों और 58 प्रधान सहायकों के स्थानान्तरण में स्थानान्तरण नीति का अनुपालन न किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सुरेश सिंह बताया कि 10 जून 2022 को कार्यालय प्रमुख अभियंता,उ.प्र.,लोक निर्माण विभाग, उ.प्र. द्वारा 42 कर्मचारियों एव 58 प्रधान सहायको को पटल परिवर्तन की जगह एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन कार्य मुक्त के आदेश पारित किया गया। जबकि मुख्य सचिव कार्मिक विभाग, 13 जून 2022 द्वारा पारित आदेश के अनुसार एक ही पटल पर कार्यरत समूह घ के कर्मचारियों का पटल परिवर्तन किया जाना चाहिए था। यही नही 14 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में भी पटल परिवर्तन के निर्णण हुआ है। लेकिन मुख्य सचिव के निर्देशो की अवहेलना करते हुए लोक निर्माण विभाग में मनमानी की गई। उन्होंने मुख्य सचिव से उक्त तबादला सूची को निरस्त कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग में आला अफसर कर्मचारियों के विरूद्ध अनर्गल आदेश कर सरकार की छवि धूमिल करने पर आमादा है।