महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

बांदा।  भाजपा सरकार मे प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतें के विरोध मे कांग्रेस जनों ने स्टेशन रोड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार चुनाव के पहले बिक्री दरों को कम करती है और भोली भाली जनता से वोट लेकर पुनः दरों को बढाने लगती है। जन मानस महगांई से काराह रहा है। सरकार उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है। 

सांकेतिक धरना मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट सहित बीलाल, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई, बल्देव वर्मा,गोविंद त्रिपाठी, राजेश गुप्त पप्पू, केशव पाल, सनी पटेल, धीरेंद्र सिंह, रफत खान, डॉ. केपी सेन, अशरफ उल्ला, जिलानी दुर्रानी, अशोक वर्धन कर्ण, राज कुमार गर्ग, अफसाना बेगम, रेखा वर्मा, चंदा देवी, नाथूराम सेन, छेदीलाल धुरिया, सुकदेव गांधी,सब्बीर सौदागर, मुन्नू देवी, शिवभूषण विश्वकर्मा, उवैद उल्ला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।