पंजाब की शहनाज गिल ने अपने गांव में दिखाईं ऐसी अदा, फैंस ने कहा-पुरानी सना वापस आ गई है

बिग बॉस 13 फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल आजकल सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। साथ ही काफी सुर्खियां भी बटोर रही हैं। तो वहीं इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। अक्सर शहनाज गिल अपने फैशन सेंस से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। उनके चाहने वालों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होती। आपको बता दें, हाल ही में शहनाज गिल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दरअसल, वो अपने पिंड पंजाब गई हैं। वहां के खेतों में, खुले आसमान के नीचे पटियाला सूट पहने खुशी से झूमती और इतराती नजर आ रही हैं।

 शहनाज गिल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पर्पल और व्हाइट कलर के पटियाला सूट में दिखाई दे रही हैं। साथ में लाल रंग की जुत्ती पहनी है। पिंक और व्हाइट कलर का कंट्रास्ट में दुपट्टा लिया हुआ है। इस वीडियो की शुरुआत में तो शहनाज गिल एक ट्रैक्टर पर बैठी नजर आती हैं। इसके बाद गार्डन में पोज दे रही हैं। फिर दुपट्टे को लहराते हुए खेतों में भागती नजर आती हैं। इस वीडियो में अमरिंदर गिल का चल जिंदिये गाना सुनाई दे रहा है। साथ ही शहनाज ने कैप्शन में लिखा-मेरा पिंड, मेरे खेत #shehnaazgill,"। फैन्स के बीच शहनाज गिल का ये खुशनुमा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

फैन्स लगातार कॉमेंट कर उन्हें श्बेहद खूबसूरतश् बता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, पुरानी सना वापस आ गई है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, उसे बहुत आनंद लेते हुए देखकर अच्छा लगा। हमेशा इस सना की तरह रहो। कई सेलिब्रिटीज ने भी शहनाज गिल के इस वीडियो पर कॉमेंट किए हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें, इससे पहले शहनाज गिल के फोन का वॉलपेपर फैन्स के बीच पॉपुलर हुआ था। दरअसल, जब मुंबई में शहनाज गिल स्पॉट हुई थीं, तो उनके वॉलपेपर पर एक फैन की नजर पड़ गई थी। 

और वॉलपेपर पर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल की फोटो थी। जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। उस फोटो को देख फैन्स थोड़े इमोशनल भी हो गए थे। फैन्स के बीच आज भी सिडनाज का प्यार बरकरार नजर आता है। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट गई थीं और उन्हें इस गम से बाहर निकलने में बहुत समय लगा, लेकिन हाल ही में जब शहनाज पब्लिकली हंसती हुई देखी गईं तो उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया कि कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ का निधन हुआ है और वो हंस रही हैं। लेकिन शहनाज को इन सब बातों से कुछ फर्क नहीं पड़ता। उनकी यह व्यक्तिगत हानि है और शहनाज इससे डील करने की कोशिश कर रही हैं।