राज्यमंत्री का मैरिज हाल में हुआ सम्मान

बांदा। शहर के तिंदवारी रोड स्थित सम्राट मैरिज हॉल में सदस्य भारतीय जनता पार्टी मनीष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, पन्ना, जाहिद अली, विवेक त्रिपाठी,राजेश सिंह, चिंटू गुप्ता, आशीष गुप्ता, उमेश गुप्ता एवं पत्रकार सुनील गुप्ता, सुनील सक्सेना, नंदकिशोर शिवहरे, मनोज गुप्ता आदि ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद का स्वागत अभिनंदन किया। रामकेश निषाद राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर माल्यार्पण एवं तिलक कर अंग वस्त्र के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।