लंबे समय से माया बीमार चल रही गीतकार माया गोविंद का हुआ निधन

जानी-मानी कवयित्री और गीतकार माया गोविंद का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली। लंबे समय से माया बीमार चल रही थीं। ब्रेन ब्लड क्लॉटिंग होने की वजह से उन्हें जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वो डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं। लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। गीतकार माया का जन्म लखनऊ में हुआ था। उन्होंने कथक में महारत हासिल की थी। इसके अलावा वो कविताएं भी लिखती थीं।

माया गोविंद लंबे समय से बीमारी थीं। ऐसे में उनके बेटे अजय गोविंद उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते थे। उनके बेटे ने एक चैनल से बात करते हुए बताया था कि उनकी मां को पहले लंग इंफेक्शन और फिर ब्रेन ब्लड क्लॉटिंग हो गई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका इलाज घर पर ही शुरू करवा दिया गया था। माया गोविंद ने करीब 350 फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। उन्होंने गीतकार के तौर पर ही अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'रजिया सुल्तान', 'बाल ब्रह्मचारी', 'आर या पार', 'गर्व','लाल बादशाह','याराना' जैसी तमाम हिट फिल्मों के गाने उन्होंने लिखे थे। उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।