नव संवत्सर



कृष्ण पक्ष का चंद्रमा

धीरे-धीरे घटता जाता

और गगन में घना अंधेरा

जब छाता जाता

तभी सनातन धर्म आधार   

अंधियारे से उजियारे

की ओर बढ़ता जाता

चैत्र माह लग जाने पर

शुक्ल पक्ष आता

प्रतिपदा तिथि से हिंदू

नव वर्ष मनाया जाता

चांद नित अपनी छटा

फैलाता बढ़ता जाता

चैत्र महीना बहुत है

खास यह बात बताता

हिंदू नव वर्ष का पहला

मास नववर्ष मनाता

ब्रह्मा जी ने इसी दिन

समस्त सृष्टि की रचना की

पौराणिक है मान्यता

यह बात बताता

चैत्र माह की प्रतिपदा को  ही

भास्कराचार्य ने सूर्योदय से   

सूर्यास्त तक

दिन माह और वर्ष की

गणना कर पंचांग बनाया

पर्व उत्सव और अनुष्ठान

शुभ मुहूर्त बताया

इसी तिथि से नव संवत्सर

आरंभ हो जाता

जो नव संवत्सर कहलाता

वानर राज बाली का वध करके       

श्रीराम ने इसी दिन

प्रजा को मुक्ति दिलाई थी

घर-घर में उत्सव हुआ

तथा ध्वजा लहराई थी।


वंदना यादव 

चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश

9453349583