पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 05 वर्षीय बच्चे की हत्या का जघन्य अपराध करने वाले अभियुक्त मनीष राम की खोली हिस्ट्रीशीट

 आजमगढ़।  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना रानी की सराय क्षेत्र के 05 वर्षीय कुनाल कुमार के हत्यारे मनीष राम के विरूद्ध थाना रानी की सराय की हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिसकी निगरानी की जा रही है। 

अभियुक्त का नाम

1. मनीष राम पुत्र रामनिवास ग्राम जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0-49/2022 धारा 364ए, 302, 201, 203 भादवि

2. मु0अ0सं0- 51/22 धारा 307 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

पूर्व का विवरण

वादी श्री अवधेश कुमार पुत्र स्व0 श्री कोमल राम ग्राम जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनाँक 11.02.2022 को समय करीब 4.30 बजे मेरा पुत्र कुनाल कुमार उम्र करीब 5 वर्ष जो घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था कि खेलते खेलते कही चला गया काफी खोजबीन किया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली ।

वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-49/2022 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।  

 अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 51/22 धारा 307 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0-49/2022 धारा 363 भादवि का लोप कर अभियोग में धारा 364ए, 302, 201, 203 भादवि की बढोत्तरी की गई। अभियोग में आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है*। अभियुक्त जेल में है।