उमंग उत्साह और हर्षाेल्लास से साथ मनाया गया दीपावली पर्व

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में दीपो का पर्व दीपावली धूमधाम से परंपरागत,उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गया। दीपावली को लेकर बच्चो बूढ़े, छोटे ,बड़े और महिलाओं समेत हर वर्ग में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला।

लोग सुबह से ही दीपावली की तैयारियों को लेकर उत्साहित नजर आए। रोशनी के त्यौहार दीपावली की रोशनी से पूरा जनपद रोशन नजर आया लोगो की सजावट से सजे घर,बाजार बेहद खूबसूरत और आकर्षित लग रहे थे। दीपावली के महापर्व पर उमंग और उल्लास की तस्वीरें हर जगह से सामने आई। 

दीपावली का पावन पर्व सनातन संस्कृति के प्रमुख त्योंहारों में अपना एक अलग ही महत्व और रुतबा के लिए जाना जाता है.मान्यता है की दीपावली के बाद ऋतु परिवर्तन भी हो जाता और शरद ऋतु का प्रभाव बढ़ जाता है।

दीपावली पर जमकर आतिशबाजी देखने को मिली जहा आसमान रंग बिरंगे पटाखों की रोशनी से नहाया रहा तों वही पटाखों की आवाज़ों से आसमान देर रात तक गूंजता रहा। वही एक अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपए पटाखे अकेले महानगर में ही जलाए गए।

दीपावली के पर्व के उपल्क्ष पर लोगो का सुबह से ही अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पहुंच कर बधाईयां,मिठाईयों उपहारो और बधाईयों का आदान प्रदान का सिलसिला दिन भर चलता रहा।

उधर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने भी जनपद वासियों को भाईचारे का संदेश देते हुए दीपावली के पर्व की बधाई प्रेषित दी। इसके अलावा महानगर की विभिन्न प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं ने दीपावली का पर्व अलग अंदाज में मनाया सामाजिक संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंदों के साथ दीपावली की खुशियां सांझी करी। संस्था के कार्यर्कओ ने मिठाईयां उपहार,कपड़े,सजावट के साथ अन्य सम्मानों को जरूरतमंद के बीच वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां सांझी करी।

किसी जरुरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना भी तो एक दीप जलाने के सम्मान ही तो है उन्होंने  बताया वो उनकी सघ्घ्स्था पिछले  एक दशक से भी ज्यादा के समय से ये सेवा करती आ रही है। उधर सोशल मीडिया पर भी दीपावली की जबरदस्त धूम देखने को मिली वॉट्सएप फेसबुक और इंस्टा आदि के माध्यम से लोगों ने आपने दूर दराज के सम्बंदियो और रिश्तेदारों को बधाई संदेश प्रेषित करें और वीडियो कॉलिंग के द्वारा एक दूसरे से जुड़े रहे।