खाद एवं औषधि विभाग द्वारा खाद्य व पदार्थों के लिए गए नमूने

फतेहपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) - || श्री देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर दीपावली. गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जनपद फतेहपुर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों विशेषकर खोया, पनीर, दूध, दुग्ध पदार्थ निर्मित मिठाईया, नमकीन ड्राई फूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी, रंगीन मीठे खिलौने आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिनांक 07.11.2023 से 10.11.2023 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज वृहस्पतिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहपुर राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 06 नमूनें संग्रहित किये गये।

 खाद्य प्रतिष्ठान द्वारा नितिन यादव, सुल्तानपुर घोष, खागा, फतेहपुर से खोया का एक नमूना व  मनीष किराना स्टोर, खागा, फतेहपुर से सोयाबीन रिफायण्ड आयल का एक नमूना एवं कृष्णा स्वीट्स, खागा, फतेहपुर से बर्फी का एक नमूना तथा पवन स्वीट्स, खागा, फतेहपुर से बेसन का लड्डू का एक नमूना के अलावा यादव स्वीट्स, खागा, फतेहपुर से बर्फी का एक नमूना व  इमलाख हुसैन स्वीट हाउस, सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया गया ।

उपरोक्त सभी संग्रहित नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव, अरविन्द कुमार सिंह, राम बाबू, धीरज कुमार दीक्षित, पूजा गुप्ता उपस्थित रही।