मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के तहत मथुरा वृंदावन विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सांसद हेमा मालिनी ने केंद्र की मोदी प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सभी वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाते हुए उनके हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर सरहना की। केंद्र सरकार ने 33% महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका रावत व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कई अभियान चलाए जा रहे हैं।
महिला मोर्चा की पूजा चौधरी व मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि सम्मेलन से पहले महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना गया। सम्मलेन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चौ तेजवीर सिंह, महानगर प्रभारी अनिल चौधरी, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, नीरू सक्सेना, सुरभि अग्रवाल, रश्मि शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, पंकज शर्मा, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, वंदना अरोड़ा, महिमा, अतेन्द्र, माधुरी सिंह, ऋचा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।