पितृपक्ष (तर्पण)

परेशानियां आती हैं, उनका सामना करो...!

मेरी माताजी श्रीमती सजनबाई वर्मा जिनका  देहांत 6 वर्ष  पूर्व हुआ था, उनका जीवन सादा व धार्मिक-देवदर्शन वाला था। उनसे मेरा जीवन भी काफी प्रभावित हुआ। वे कभी काम करते थकती नहीं थी। कभी कोई अत्यधिक परेशान करता था तो वह हमसे कहती थी कि ऊपर वाला सब देखता है। ज्यादा शैतानी करने वाले को वह सजा देता है। हरामी खुद हारेगा, उसका जवाब मत दो। जीवन में सदैव ईमानदार रहो। परेशानियां आती हैं, उसका सामना करो फिर अच्छे दिन भी आऐंगे। उन्होंने बहुत मेहनत कर मेरी पढ़ाई में काफी योगदान दिया, मेरे परिवार को संभालने में बहुत योगदान दिया। उनकी प्रेरणा हमारे साथ है।

 मदन वर्मा " माणिक " इंदौर

ईमेल- vmadan2525@gmail.com