जनपद निवासी संजीव पांडेय का मुंबई हुआ सम्मान।

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राजभाषा पद पर मुंबई में है कार्यरत    

आजमगढ़। जनपद के सठियांव ब्लॉक के आवाव ग्राम निवासी संजीव पांडेय का मुंबई में राजभाषा व साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया महाराष्ट्र मुंबई शहर में भारतीय साहित्य एवं मीडिया महोत्सव का आयोजन गत दिनों काशी वाराणसी विरासत फाऊंडेशन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी मुंबई मराठी पत्रकार संघ तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान से मराठी पत्रकार संघ ऑडिटोरियम मुंबई में किया गया था। 

इस आयोजन में साहित्य व राजभाषा में विशिष्ट योगदान के लिए भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजभाषा के पद पर मुंबई में कार्यरत संजीव कुमार पांडेय को महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के हाथों सम्मानित किया गया ज्ञात हो कि संजीव कुमार पांडे के पिता पंडित रामानुज पांडेय डिप्टी डायरेक्टर हिंदी राजभाषा मध्य उत्तर भारत के पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। संजीव कुमार पांडेय के सम्मानित होने की खबर सुनकर गांव वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। और उनके पिता को बधाई देने वालों का ताता लग गया।