वैश्य अग्र महिला समिति ने मनाया करवा चौथ और दीपावली पर्व

सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वावधान में करवा चौथ और दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित होटल वैलेंटिनो में कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संयोजिका सरिता गर्ग, श्रुति सिंघल और रितु सिंघल के निर्देशन आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए घरेलू जरूर का सामान उपहार स्वरूप परिजनों को दिया गया।

 करवा चौथ और दीपावली पर्व के उपलक्ष में महिलाएं कार्यक्रम में साज श्रृंगार कर पहुंची थी। ग्रुप बनाकर सभी ने सरप्राइज गेम और प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महालक्ष्मी, करवा क्वीन और तुलसी क्वीन प्रतियोगिता में भागीदारी रही। सभी ने एक से बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में भागीदारी की। तालियों से पूरा सभागार गूंज उठा।

कार्यक्रम में संरक्षिका विदुषी अग्रवाल, संस्थापिका रंजना सिंघल, अध्यक्ष शिवानी अग्रवाल, सचिव अंशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल, नीलम ,मोनिका, अनुराधा, अर्चना, शालिनी, इंदु,सपना, रमता, सुनीता, रितु आदि मौजूद रही।