हार्ट को हेल्दी रखने से लेकर दिमाग शांत करेगी क्रैनबेरी चाय, जानिए इसके फायदे

क्रैनबेरी खाने में स्वाद होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। 

क्रैनबेरी के अलावा इससे बनी चाय भी शरीर के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह शरीर को डिटॉक्स करके बॉडी को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यूरिनेरी इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने, इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने और कैंसर से बचाव करने के लिए भी यह बेहद लाभकारी मानी जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं क्रैनबेरी चाय पीने के अन्य फायदे...

हृदय रहेगा स्वस्थ  

यह हाई कोलेस्ट्रॉल कम करके रक्त में लिपिड प्रोफाइबल में सुधार करके हृदय रोगों का जोखिम कम करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके धमनियों में रक्त संचार सही करके हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है। नियमित क्रैनबेरी चाय का सेवन करने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियमित और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 

पाचन के लिए फायदेमंद 

इसमें मौजूद बैक्टीरिया पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और मल त्यागने की प्रक्रिया सुधारने में मदद करते हैं। इस चाय में पॉलीफेनॉल्स, फाइबर मौजूद होते हैं जो पाचन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह चा एच पाइलोरी नाम के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोककर गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में मदद करती है। 

वजन घटाने में फायदेमंद 

यह वजन घाटने में मदद करती है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाया जाता है जो वजन घटाने में मदद करती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करती है। इस चाय का सेवन करने से बैली फैट कम होता है।  

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद 

क्रैनबेरी की चाय में चीनी कम और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।  इसमें मौजूद फाइबर चीनी के अवशोषण को धीमा करके रक्त शर्करा के स्तर में स्पाइक्स का खतरा रोकता है। इसके अलावा क्रैनबेरी चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो इंसुलिन की मात्रा में सुधार करके डायबिटीज रोगियों में होने वाली समस्याओं का जोखिम कम करता है। 

शरीर होगा डिटॉक्स 

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस चाय का सेवन करने से लिवर एकदम स्वस्थ रहता है।

यूटीआई से राहत 

यूटीआई संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी क्रैनबेरी की चाय बेहद लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद गुण  बैक्टीरिया बढ़ने को रोकते हैं  जिससे यूरिनेरी इंफेक्शन का जोखिम कम होता है। 

दांतों की समस्या से राहत 

इस चाय का सेवन करने से दांतों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है। यह मसूड़े की सूजन दूर करती है इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स प्लैक नहीं जमने देते जिससे ओरल हेल्थ एकदम अच्छी रहती है। 

हड्डियां बनेगी मजबूत 

इसमें मौजूद मैग्नीशियम, मैग्नीज जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरिसेज और फ्रैक्चर का जोखिम कम करने में मदद करते हैं। कैल्शियम युक्त क्रैनबेरी टी हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी बेहद फायदेमंद होती है। 

याद्दाश्त बनेगी मजबूत

इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग तेज बनाने में मदद करते हैं। इस चाय का सेवन करने से याद्दाश्त भी मजबूत बनती है। 

तनाव होगा कम 

क्रैनबेरी चाय का सेवन करने से दिमाग शांत होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव तनाव दूर करने में मदद करते हैं। एक कप क्रैनबेरी चाय का सेवन करने से आपके शरीर को काफी आराम मिलेगा। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

इस चाय में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं जैसे विटामिन-ई,विटामिन-ए और एंथोसायनिन। यह एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को मुक्त कणों के कारण ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाने में मदद करते हैं जिससे बढ़ती उम्र के साथ मोतियाबिंद का खतरा कम होता है।