पर्युषण पर्व के पहलेे दिन कुशल वाटिका में सजी परमात्मा मुनिसुव्रत स्वामी की आंगी

पर्युषण पर्व के पहले दिन रंग-बिरंगी रोशनी से सजा कुशल वाटिका

बाडमेर। बाडमेर से 6 किलोमीटर दूर अहमदाबाद रोड पर स्थित कुशल वाटिका में विश्व का द्वितीय राजहंस मन्दिर में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पहले दिन रविवार को रंग बिरंगी रोशनी व आंगी सजाई गई। बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण में पर्युषण पर्व के दौरान कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के को दुधिया रोशनी व तोरण द्वार द्वारा सजाया गया। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के पहले दिन कुशल वाटिका को भव्य तोरण द्वार व लाइटिंग से सजाया गया व रात्रि में भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की मोतियों व हीरो से भव्य आंगी सजायी गयी और रात्रि में आरती की गई। इसी पर्युषण पर्व पर प्रतिदिन आंगी रचाई जायेगी। यह जानकारी कुशल वाटिका कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा द्वारा दी गई।