AFCAT , Exam Date Admit Card: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 02/2023) के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 02/2023 परीक्षा तिथियां
AFCAT 02/2023 परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। AFCAT परीक्षा के माध्यम से, IAF तकनीकी और गैर-तकनीकी उड़ान और ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है। इस वर्ष के भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय वायु सेना में कुल 276 रिक्तियों को भरना है।
AFCAT 02/2023 दो भाग में होगा एग्जाम
AFCAT 02/2023 परीक्षा दो भागों में होगी। आपको इसी हिसाब से तैयारी करने की जरूरत है। पहले भाग में एएफसीएटी टेस्ट पेपर और दूसरे भाग में इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (EKT) होगा। एएफसीएटी टेस्ट पेपर में कुल 100 प्रश्न आएंगे। ये प्रश्न जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, उम्मीदवार की सैन्य क्षमता पता लगाने के लिए मिलिट्री एप्टीट्यूड और रीजनिंग से जुड़े होंगे।
अगर अपने ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच के लिए अप्लाई किया है तो आपको ईकेटी के लिए भी उपस्थित होना होगा। इस भाग में कुल 50 प्रश्न आएंगे। ये प्रश्न मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों पर आधारित होंगे। बता दें कि EKT के 150 और AFCAT के 300 अंक हैं।
AFCAT 02/2023 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
“AFCAT 02/2023 Admit Card” पर क्लिक करें।
लॉगिन करें, जिसमें आपको ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा फिल करना होगा।
डिटेल भरने करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
अब आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड कर लें।