हरिओम जी ने इतनी बड़ी एक्शन फिल्म मराठी में बनाने की हिम्मत दिखाई है। उनको इसकी कहानी पे विश्वास था। बहुत अच्छी फ़िल्म एक अच्छी नियत के साथ बनाई गई है। फ़िल्म मराठी मनुष्य की अस्मिता को दर्शाती है, एक मराठी आदमी क्या कर सकता है, यह इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे दो भाइयों के प्रेम को दिखाया गया है जो आज के समाज मे कम देखने को मिलता है। यह फ़िल्म लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
अभिनेता गौरव कदम ने फ़िल्म 'हरिओम' की कथावस्तु की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह पहली ऐसी मराठी फिल्म होगी जिसके सभी एक्शन माइंड ब्लोइंग हैं। दो भाइयों की बॉन्डिंग, उनके बलिदान को दिखाया गया है। पिक्चर में युवा पीढ़ी के मोटीवेशन और प्रेरणा के लिए कई सन्देश हैं। युवाओं को यह फ़िल्म हमारी सभ्यता संस्कृति और हमारी जड़ों से रूबरू करवाएगी। फ़िल्म मराठी में तो रिलीज हो ही रही है इसे साउथ की भाषा में भी डब किया गया है।