ज्ञान एक अनमोल खजाना है,
इसको दोनों हाथों से लुटाना है।
पास इसको गर अपने रखेंगे,
समझो कीमत इसकी घटाना है।
जीवन अंधकार ज्ञान हटाएं,
अज्ञानता का अभिशाप मिटाएं।
वेद, पुराण, बाइबिल और कुरान,
प्रकाश का यह दीप जलाएं।
ज्ञान की पूंजी कोई चुरा न पाए,
मोल ज्ञान का कोई लगा न पाए।
मति भ्रम की ज्ञान ही हटाता,
भाग्य सितारा ज्ञान चमकाए।
संस्कार, सभ्यता और संस्कृति,
मन में करता ज्ञान उर्जा - वृत्ति।
सत्य धर्म की ये राहें दिखाता,
उर में कोई नहीं उठती अप्रवृत्ति।
अनुभव में ज्ञान ही वृद्धि करा दे,
भले -बुरे, बेगानो का भेद करा दे।
क्रोध पर काबू होता ज्ञान से,
साधु संतों से मिलाप करा दे।।
शिखा अरोरा (दिल्ली)