जिसमें आलिया भट्ट अपनी फिल्म के केसरिया गाने के गाती हुई दिख रही हैं। वही उनका ये वीडियो आईआईटी मुंबई का बताया जा रहा है जहां मंच पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में नजर आ रहे हैं और आलिया भट्ट गाना गाती हुई दिख रही हैं। वहीं, वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी के इस गाने के सुनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं और खुशी से तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। वही ये पहली बार नहीं जब आलिया भट्ट को गाना गाते हुए सुना गया हैं बल्कि इससे पहले भी एक्ट्रेस अपनी फिल्म बद्रीनाथ की नाथ की दुल्हनिया में भी आलिया ने अपने मधुर आवाज के सुर बिखेरे थे।जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।
वही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट पास आते ही मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन काफी जोर-शोर से शुरू कर दिया है। वही कुछ समय पहले खबरे ऐसी भी आ रही थी फिल्म ब्रह्मास्त्र की स्टोरी लीक हो गयी हैं। जहां फिल्म में विलन मौनी रॉय नहीं बल्कि खुद आलिया भट्ट हैं। साथ ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये सुपरनेचुरल साई-फाई फिल्म की कहानी सुपरपावर शिवा के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों दस्तक देगी।