कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्राली तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
चित्रकूट | पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता तथा उनकी टीम द्वारा ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलाशा करते हुए ट्रैक्टर चोरी करने वाले अभियुक्त अरविन्द सिंह उर्फ अंशू सिंह पुत्र अलंकृत सिंह निवासी सरधुवा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को चोरी किया गया ट्रैक्टर आइसर 333 मय ट्राली तथा 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक-25.08.2022 को मइका पुत्र भोदू प्रजापति निवासी सरधुवा थाना सरधुवा द्वारा सूचना दी गयी कि उसका ट्रैक्टर आइशर 333 UP35 AN 6311 मय ट्राली अज्ञात अभियुक्त द्वारा चोरी कर लिया गया है ।
इस सूचना पर थाना सरधुवा में मु0अ0सं0 30/2022 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के अनावरण हेतु प्रयासरत थी कि आज दिनाँक-26.08.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरविन्द्र सिंह उर्फ अंशू उपरोक्त को चोरी किये गये ट्रैक्टर आइशर 333 UP35 AN 6311 मय ट्राली तथा 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सरधुवा में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 31/2022 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
बरामदगीः-1. ट्रैक्टर आइशर 333 UP35 AN 6311 मय ट्राली
2. 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस
अभियुक्त अरविन्द्र सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 04/2022 धारा 307/504/506 भादवि0 थाना राजापुर
2. मु0अ0सं0 08/12 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना राजापुर
3. मु0अ0सं0 52/12 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना राजापुर
4. मु0अ0सं0 229/2013 धारा 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना राजापुर
5. मु0अ0सं0 172/15 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना राजापुर
6. मु0अ0सं0 90/2021 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना राजापुर
7. मु0अ0सं0 30/2022 धारा 379 भादवि0 थाना सरधुवा
8. मु0अ0सं0 31/2022 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना सरधुवा
बरामदगी/गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1. उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता थाना सरधुवा, 2. आरक्षी अमित चौरसिया, 3. आरक्षी महेन्द्र कुमार