चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकुर गिरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 अरविन्द कुमार पाण्डेंय तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 416/17 धारा 323/504/506/452/324 भादवि0 के वारंटी अभियुक्त (1) रमेश यादव पुत्र रामाश्रय (2) कमलेश यादव पुत्र रामाश्रय निवासीगण पट्टा सरहट थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 अरविन्द कुमार पाण्डेंय थाना मानिकपुर 2. आरक्षी यशराज , 3.आरक्षी विपिन कुमार