SSC भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, आयु सीमा को लेकर दी राहत

SSC Recruitment 2022: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को संसद में कहा है कि कोविड-19 के कारण कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के भर्ती चक्र में देरी हुई है। इसलिए 2022 में जिन परीक्षाओं के विज्ञापन निकाले जा रहे हैं, उनके लिए एसएससी ने आयु निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण तारीख एक जनवरी, 2022 तय करने का फैसला किया है। सामान्य परिस्थितियों में इन भर्ती परीक्षाओं में आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2022 या 1 जनवरी 2023 से (टियर-2 एग्जाम के आयोजन के हिसाब से) होनी चाहिए थी। 

SSC इस वर्ष निकालेगा ये भर्तियां 

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी कर दिया है। आवेदन जारी हैं। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।

 दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई  भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।

 जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

 स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। 

.- सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी। 

- साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

- दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी। 

- एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी। 

- कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी। 

- एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।

- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी। 

केंद्रीय मंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को लेकर कहा कि सिविल सेवा परीक्षाओं के संदर्भ में प्रयासों की संख्या और आयु-सीमा के मौजूदा प्रावधानों को बदलना संभव नहीं है। आपको बता दें कि पिछले दो सालों में कोरोना के चलते बहुत से अभ्यर्थियों ने यूपीएससी परीक्षा में एक्स्ट्रा चांस की मांग की थी। लेकिन सरकार ने उनकी मांग खारिज कर दी थी।