आजमगढ़। जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा तहसील लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनता के समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा भूजल सप्ताह, दिनांक 16 से 22 जुलाई 2022 तक “जन-जन तक जल पहुचाना है जल संरक्षण अपनाना है” के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण को शपथ दिलायी गयी।