बॉलीवुड और अपने चाहने वालों के बीच दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी उनकी शादी तो कभी सगाई को लेकर खबरें आती रहती हैं। सोनाक्षी और नोटबुक फेम एक्टर जहीर इकबाल पिछले काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर दोनों ने अभी तक अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया है।
बीतें दिनों सोनाक्षी ने अपनी रिंग फिंगर में रिंग फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी उस वक्त सबको लगा था कि सोनाक्षी और जहीर अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कंफर्म कर देंगें। मगर उस समय भी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। हालांकि ये महज सोनाक्षी का प्रैंक था। हालांकि अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि यह कपस जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाला है जिसके लिए उन्होंने एक खास प्लॉनिंग कर रखी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी अगले महीने जहीर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने वाली हैं। दोनों ने हाल ही में एक वीडियो सॉन्ग की शूटिंग खत्म की है। खबरों की मानें तो दोनों इसी म्यूजिक वीडियो के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म करने वाले हैं। इस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये जल्दी ही रिलीज भी हो सकता है।
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। इन लव बर्ड्स को कई बार एक साथ पार्टी करते या वेकेशन पर जाते देखा जाता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते स्पॉट किए जाते है। वहीं दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे साथ कई फोटोज शेयर करते रहते है।
इतना ही नहीं सोनाक्षी की बर्थडे पर जहीर ने उनके लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए एक खास पोस्ट भी शेयर की थी जिसमें दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी। जल्द ही दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले है और जानकारी के मुताबिक इस गाने का नाम ब्लॉकबस्टर जोड़ी होगा।