सीबीएसई की 12वी की दोनों टॉपर यूपी की

तान्या और युवाक्षी ने मारी बाजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए आज शुक्रवार का दिन खास रहा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई का 12वीं के रिजल्ट में यूपी की दो बेटियों ने सफलता का पताका लहरा दिया। बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया। वो बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। तान्या सिंह के अलावा अमेटी स्कूल नोएडा की छात्रा युवाक्षी विग ने भी फरफेक्ट 500 का स्कोर हासिल कर पहले स्थान पर जगह बनाई। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 अंक की परीक्षा होती है।

इसमें तान्या सिंह ने 500 अंक का स्कोर किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। स्कूलों में जश्न का माहौल हो गया। डीपीएस बुलंदशहर में तो अलग लेवल पर ही खुशी मनाई गई। दूसरी तरफ नोएडा सेक्टर 44 की अमेटी स्कूल की छात्रा युवाक्षी विग ने भी इतना अंक हासिल कर सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया।युवाक्षी ने परीक्षा में इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी और पेंटिंग विषयों को चुना था। इन सभी विषयों में 100 में से 100 उन्होंने हासिल किए।

उन्होंने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की और सफलता के पीछे माता-पिता और शिक्षकों के साथ-साथ कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। सीबीएसई रिजल्ट में डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा आशिमा ने 99 बार फिर साथिया 500 में से 497 अंक हासिल हुए। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर कक्षा 12 के छात्रों के लिए टर्म 2 और अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड का उपयोग करके इन वेबसाइटों से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।