रणजी ट्रॉफी में औसत के मामले में सरफराज वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ चुके हैं। रणजी मैचों में जिन बल्लेबाजों ने 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनमें सिर्फ सचिन और विजय मर्चेंट का औसत ही सरफराज से बेहतर है। साल 2019 में भी सरफराज खान बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने नौ पारियों में 154.66 के औसत से 928 रन बनाए थे। इसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 301 रन था। इसके बाद 2022 सीजन में भी उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है। इस सीजन उन्होंने आठ पारियों में 937 रन बनाए हैं। उनका औसत 133.85 का है और 275 उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा है। सरफराज इस सीजन भी चार शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं।
आईपीएल 2022 में सरफराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मुंबई की टीम को फाइनल तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। फाइनल में भी उन्होंने शतक लगाकर अपनी टीम को लड़ने का भरपूर मौका दिया था, लेकिन गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उनकी टीम मैच में पिछड़ गई।