फिर बनेगी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी, इस प्रोजेक्ट में आएंगे साथ नजर

बॉलीवुड में कुछ फिल्मी जोडि़यां ऐसी होती है जो लोगों पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ जाती है जिन्हें फैंस हर फिल्म में साथ देखना पसंद करते है।ऐसी ही एक जोड़ी थी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया था और इन दोनों की जोड़ी को फिल्म मेकर्स से लेकर दर्शक तक साथ देखना चाहते थे। दोनों रील से रियल लाइफ कपल भी बन गए मगर रियल लाइफ में दोनों कुछ वक्त के बाद अलग हो गए। इन दोनों के ब्रेकअप का सबसे ज्यादा बुरा दोनों के फैंस को लगा था। ऐसे में अब दोनों के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है जो फैंस का दिल खुश कर देगी। खबरें हैं कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। दोनों जल्द ही साथ में एक प्रोजेक्ट में दिखने वाले है। हालांकि अभी फैंस को दोनों फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी ऐड में साथ दिखने वाले है। इस प्रोजेक्ट को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करने वाले हैं।

रणबीर और दीपिका को फैंस ने आखिरी बार तमाशा फिल्म में देखा था। अब इतने सालों बाद दोनों फिर यह जोड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। दोनों ने ऐड के लिए हामी भर दी है बस अब जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु होगी। वैसे बता दे कि यह एक कमर्शियल ऐड बेवरेज ब्रांड एंडोर्समेंट डील है जिसमें दोनों फिर से फैंस को अपनी जोड़ी का कमाल दिखाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को लेकर फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। वहीं एक्टर की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ब्रह्मास्त्र भी इसी साल रिलीज होने वाली है, जबकि दीपिका को फिल्म 83 में पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया था और उनकी फिल्म गहराइयां भी ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा वह फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान अहम रोल में है।