Gujarat Board 10th Result: क्या रहा छात्रों का सफलता प्रतिशत
गुजरात बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 65.18 फीसदी छात्रों ने इस साल दसवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कुल 772771 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 503726 छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कों का सफलता प्रतिशत 59.92 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का सफलता प्रतिशत 71.66 फीसदी रहा है। यानी कि इस साल लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मार ली है।
Gujarat Board 10th Result: कब हुई थी परीक्षा?
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में एसएससी यानी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2022 से लेकर 9 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पपर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परिणाम के अनुसार सूरत जिले ने 75.64 फीसदी परिणाम के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, पाटन जिले ने 54.29 फीसदी परिणाम के साथ सबसे कम सफलता प्रतिशत दिया है।
Gujarat Board 10th Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
सबसे पहले परिणाम देखने के लिए इन वेबसाइट्स gseb.org पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10th Result 2022 पर क्लिक करें।
आवश्यक लॉगिन विवरण रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
परिणाम प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें।
अब परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।