सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेश शाह ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खान डबिंग स्टूडियो के बाहर दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर हाथ में छाता लिए हुए थे और पैपराजी को इग्नोर कर रहे थे। उन्होंने व्हाइट शर्ट, कैप्री पैंट्स और काला चश्मा पहना हुआ था। शाहरुख अपनी कार की ओर जा रहे थे। पीछे से पैपराजी ने उन्हें आवाज दी 'खान साहब।' शाहरुख की कार पर अभी भी ब्लैक ही है, जिससे उन्हें देखा न जा सके।
शाहरुख खान की झलक पाकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख हमेशा ही यंग लुक में दिखते हैं।' तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'इतने दिनों बाद सुपरस्टार का दीदार हुआ, दिन बन गया।' बता दें, शाहरुख खान हाल ही में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने बैक गेट से एंट्री ली थी। इस दौरान भी फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब थे।
शाहरुख खान ने दो फिल्मों का ऐलान किया है। पहले उनकी फिल्म पठान रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम साथ होंगे। इसके बाद एक्टर फिल्म डंकी रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ दिखेंगे और इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।