परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके कक्षा 12वीं के परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस साल 06 मई से 24 मई तक आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 4,64,756 छात्र उपस्थित हुए थे।
पिछले साल, परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी, और छात्रों का मूल्यांकन उनकी आंतरिक परीक्षा के आधार पर किया गया था। इस साल के लिए एपी बोर्ड की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी और 05 जुलाई तक चलेगी।
AP Inter Result 2022 लड़कियों ने मारी बाजी
एपी इंटर प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के परिणाम 2022 घोषित किए गए हैं। एपी प्रथम वर्ष यानी कक्षा 11वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 54 फीसदी रहा, जबकि दूसरे वर्ष यानी कक्षा 12वीं में 61 फीसदी रहा है। वहीं, प्रथम वर्ष की व्यावसायिक परीक्षा में पास प्रतिशत 45 फीसदी रहा, जबकि दूसरे वर्ष के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 55 फीसदी रहा है। एपी इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 68 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 54 प्रतिशत रहा है।
AP Inter Result 2022 ऑनलाइन परिणाम कैसे देखें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in पर जाएं।
यहां एपी इंटर प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष के परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने रोल नंबर, जन्म तिथि का प्रयोग करें।
अब एपी इंटर द्वितीय वर्ष का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।