सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 15 सितंबर से आयोजित की जाएगी और 5 दिनों तक चलेगी। जबकि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 का आयोजन 26 नवंबर से होगा।
कैलेंडर के मुताबिक इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स) एग्जाम 2023 19 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2023 24 जून को आयोजित की जाएगी ।
एनडीए एनए-I 2023 और सीडीएस-I 2023 का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा और दोनों की परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को होगी। एनडीए-II और सीडीएस-II का नोटिफिकेशन 17 मई 2023 को निकलेगा और परीक्षा 6 जून 2023 को होगी।
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को निकलेगा। 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे और परीक्षा 6 अगस्त 2023 को होगी।