बिगड़े हैं हालात वतन के
बातें न बनाया आप कीजिए
तन और मन सब लगा दीजिए
ईमान से इसे आवाद कीजिए
हिंसा व बुराई दफन कीजिए
भारत माता को नमन कीजिए
बुरा है बुरा को दूर कीजिए
अहिंसा को अपना लीजिए
बुरी नजर हो अपने देश पर
भारतीयों नज़र झाड़ दीजिए
दुष्टों का ना कभी उधार रखिए
दस गुना बढ़ा वापस कीजिए
सोने की चिड़िया यह देश अगर
चिड़िया को दाना तो दीजिए
नेक उदार निष्कपट जो हो
उसे उदारता का परिचय दीजिए
पूनम पाठक "बदायूँ "