JNTU Anantapur BTech, BPharm semester 1: परिणाम हुए घोषित, इस तरह से करें चेक

JNTU Anantapur BTech, BPharm semester 1 results: जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेएनटीयू) अनंतपुर ने बीटेक/बीफार्मा चार वर्षीय सेमेस्टर 1 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार बीटेक / बीफार्मा चार वर्षीय परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- jnturesults.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने निम्नलिखित कोर्सेज के लिए सेमेस्टर 1 के परिणाम घोषित किए हैं-

- बीटेक 4 वर्षीय सेमेस्टर 1 (आर15) रेगुलर और सप्लीमेंट्री फरवरी 2022 परीक्षा

-BPharmacy 4 साल सेम 1 (R15) रेगुलर और सप्लीमेंट्री फरवरी 2022 परीक्षा

- बीटेक 4 वर्षीय सेमेस्टर 1 (आर13) सप्लीमेंट्री फरवरी 2022 परीक्षा

-  बीफार्मेसी 4 साल सेम 1 (आर13) सप्लीमेंट्री फरवरी 2022 परीक्षाएं।

JNTU Anantapur BTech/ BPharm Semester 1 Results 2022: यहां करें चेक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  jntuaresults.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- " programme wise semester exam result" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- "BTech/ BPharm exam" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।