अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ पूजा शकुन पाण्डेय ने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष का कैलेंडर आज जारी किया गया है। छह प्रमुख स्थानों के लिए कैलेंडर को विशेष रूप से जारी किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि आने वाले समय में इन स्थानों को भी इनके मूल स्वरूप में लाया जाएगा। मुसलमानों के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का को मक्केश्वर महादेव के नाम से जाना जाएगा।
ताजमहल को जाना तेजो महालय शिव मंदिर व कुतुबमीनार को विष्णु स्तंभ के नाम से जाना, जाना चाहिए। पूजा शकुन पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के द्वारा 5 वर्ष पूर्व 2018 में भी इसी प्रकार का एक कैलेंडर जारी किया गया था। जिसमें राम मंदिर निर्माण कराए जाने की माँग की गई थी। लिहाजा अब राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, इसलिए इन जगहों की मांग को लेकर कैलेंडर जारी किया गया है।