मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया

बांदा। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के पल्हरी गांव में स्थित कृष्णा आइडियल विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मिशन शक्ति के बारे में बताया गया। महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने बताया कि अगर स्कूल कालेज व कहीं बाहर आते समय किसी लड़की या महिला के साथ कोई मनचला छेड़छाड़ आदि करता है तो वो शासन द्वारा संचालित तमाम हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 इत्यादि का प्रयोग कर पुलिस की मदद से खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को चुप्पी तोड़कर मनचलों को सबक सिखाना जरूरी है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मी आपकी बेहतर मदद कर पाएगी। इस मौके पर अखण्ड हिंद फौज की बालिकाओं द्वारा नुक्कड नाटक के जरिए आत्मरक्षा के गुण भी सिखाए हैं।