पेयजल से राहत प्रदान करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
कानपुर देहात : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के निर्देशन के परिणाम स्वरूप पेयजल से राहत प्रदान करने हेतु साथ ही साथ पेयजल की समस्याओं के निवारणार्थ विकास भवन में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। इसमें प्रभारी सहायक अभियन्ता-जल निगम राम सेवक 9450295923 है। इसी प्रकार जिला कन्सटेन्ट विमल पटेल प्रातः 10 बजे से 6 बजे तक 9838795588, इसी समय में शुभम वर्मा कनिष्ठ लिपिक 7007063083, जिला कन्सलटेन्ट शैलेश श्रीवास्तव प्रातः 6 बजे से सायं 2 बजे तक 7607725509, इसी समय पर लिपिक संदीप कुमार 9450357872, प्रदीप वर्मा रात 2 बजे से प्रातः10 बजे तक 8052763484,सदफ खॉन 8299402169 है। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में कुल 32159 हैण्डपंप है। 391 हैण्डपंप रिबोर योग्य हो गये है, अब तक 155 हैण्डपंपों का रिबोर करा लिया गया है। साधारण खराबी वाले कुल 3256 हैण्डपंप है। जिसमें 1829 हैण्डपम्पों को ठीक करा लिया गया है। 1427 अवशेष जो बचे है उन पर मिशन मोड पर कार्य चल रहा है, इन्हें शीघ्र ही ठीक करा लिया जायेगा।