उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी सुहेल भागने में कामयाब हो गया था लेकिन उसे भी बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बुधवार रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा से जा रहे एक व्यापारी से लूट की फिराक में थे। इस दौरान रिक्शा पलट जाने से कारोबारी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमों ने दोनों लुटेरों को घेर लिया जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
बुलंदशहरः पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, हत्या और लूटपाट के मामले में चल रहे थे फरार
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात एक फरार अपराधी रेहान कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ हत्या, लूट तथा हमले के 11 मुकदमे दर्ज हैं।