मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य इलाके में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद जैसे इलाके पड़ते हैं। इन जिलों के आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वनांचल क्षेत्रों बस्तर, कवर्धा, अंबिकापुर क्षेत्रों में तापमान 38 से 40 के बीच है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर व दुर्ग जिले में आसमान साफ रहेगा और यहां अधिकतम या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। द्रोणिका का असर हटते ही गर्मी और बढ़ेगी।