थाना सदरपुर क्षेत्र में चलाया गया महिला जागरूकता अभियान, दी गई जानकारी

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद के थाना सदरपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह के आदेशानुसार 15 अप्रैल 2022 को ग्राम पंचायत बजेहरा के कमपोजिट विद्यालय बजेहरा में  महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया जिसमें ग्राम प्रधान पप्पू तथा उप निरीक्षक महेश यादव एवं महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी के द्वारा महिला जागरूक अभियान चलाया गया जिसमें महिलाओं को बताया गया कि 1090, 112 नंबर मिलाने पर पुलिस सहायता मिलेगी तथा 108 नंबर मिलाने पर मौके पर एंबुलेंस सहायता मिलेगी जिसमें महिला कांस्टेबल पूजा कुमारी के द्वारा यह बताया गया है की महिलाओं के लिए थाने पर महिला हेल्प डेक्स बनी हुई  है जिसमें अपनी शिकायत स्वयं बता सकती  है आप की समस्या का समाधान किया जाएगा जिसमें काफी संख्या में महिलाएं मौके पर उपस्थित रही।