शरीर के लिए बेहद लाभदायक है चिया सीड्स का सेवन

गर्मियों के मौसम में चिया सीड्स पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। रोजाना इसे खाने से पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है। हेल्थ के लिए इसके फायदों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। हेल्थ बेनिफिट्स के अलावा ये वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि क्या होते हैं चिया सीड्स और सेहत के लिए इसके फायदे-

क्या होते हैं चिया सीड्स

चिया सीड्स मिंट की प्रजाती स है, जो मेक्सिको में खूब होता है। इसे साबुत अनाज के तौर पर खाया जाता है। इसका मतलब है कि ये कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। जब इन्हें पानी में भिगोया जाता है तब ये एक गाढ़े जेल में तबदील हो जाते हैं। 

क्या हैं इसके फायदे 

1) आंत के लिए फायदेमंद 

चिया सीड्स के पानी में घुलनशील फाइबर सामग्री होती है, जो एक से ज्यादा तरीकों से आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह आपकी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया पहुंचाता है और मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

2) कैल्शियम की होती है अच्छी मात्रा

अगर आप डेयरी प्रोडक्ट्स खाना पसंद नहीं करते हैं, तो चिया सीड्स आपके शरीर में हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।

3) स्ट्रेस कम करने में करते हैं मदद 

चिया सीड्स ट्रिप्टोफैन और मैग्नीशियम जैसे कम्पाउंड से भरपूर होते हैं। ये तनाव के स्तर को कम करने और आपकी नींद को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं।

4) दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे 

चिया सीड्स में मौजूद जरूरी फैटी एसिड आपके सिस्टम में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, रोजाना खाने से ये दिल स्वास्थ्य को बनाए रखने के मदद करते हैं।

क्या चिया सीड्स वेट लॉस में करते हैं मदद

चिया सीड्स वॉटर रिटेंशन में मदद करते हैं। इसी वजह से इसे एक हेल्दी प्रोटीन युक्त नाश्ता माना जाता है, ये आपको भरा हुआ महसूस कराता है। ये अनहेल्दी स्नैकिंग की आदतों को बदलने में मदद करता है।

ध्यान रखें 

वैसे तो चिया सीड्स काफी फायदेमंद है लेकिन कई लोगों को इसे खाने से परेशानी हो सकती है। ऐसे में इनकों खाने से पहले अपने डायटीशियन या फिर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।