पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का परिवारय पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंहय पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की पत्नी पुनीत कौरय पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के बेटे अर्जुन बादल से भी सुरक्षा वापस ले ली गई है। कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा की पत्नी चरणजीत कौर बाजवा और पूर्व मंत्री सुखजिंदर रंधावा के बेटे उदयबीर सिंह से भी सुरक्षा वापस ले ली गई है। पुलिस ने पूर्व सांसद और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला का सुरक्षा घेरा भी वापस ले लिया। पंजाब विधानसभा चुनावा में भाजपा की स्टार प्रचारक माही गिलऔर पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे सिद्धांत चट्टोपाध्याय भी इस सूची में शामिल है।
जिन भाजपा नेताओं की सुरक्षा हटा ली गई है उनमें पंजाब भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर भंडारी और राजेश बग्गा शामिल हैं। गोबिंद सिंह लोंगोवाल, जीत मोहिंदर सिंह, करण कौर बराड़, बलबीर सिंह घुनस, दीप मल्होत्रा, मंतर सिंह बराड़, जोगिंदर पाल जैन, अरविंद खन्ना और सरबजीत मक्कड़ सहित पूर्व अकाली और कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा भी वापस ले ली गई। पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख बरिंदर ढिल्लों, अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह और अमरजीत सिंह चावला और सुरजीत सिंह गढ़ी सहित एसजीपीसी के कुछ सदस्यों को भी सुरक्षा कवच गंवाना पड़ा।