MP : प्रदेश में 15 हजार कोरोना जांच में मिले 26 नए पॉजिटिव, अभी 132 एक्टिव केस

भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण कंट्रोल में आ गया है। प्रदेश में बुधवार को 15 हजार जांच में 26 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 132 एक्टिव केस है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 48 कोरोना मरीज भर्ती है। इनमें से 6 को ऑक्सीजन लगी हुई है। भोपाल में भर्ती 12 मरीजों में से 3 ऑक्सीजन पर है। इंदौर में 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 966 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 100 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अभी 132 एक्टिव मरीज है। बुधवार को 23 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश के 9 जिलों में बुधवार को नए पॉजिटिव मिले है। इसमें बालाघाट 1, भोपाल 4, गुना 1, इंदौर 5, जबलपुर 1, झाबुआ 2, कटनी 2, मंडला 5, उमरिया 5 नए संक्रमित मिले है। वहीं, बाकी जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला है।