दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मार्च को नई दिल्ली की नई जर्सी नाम के ऑनलाइन इवेंट में नई जर्सी का अनावरण किया। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि इस बार की जर्सी किस तरह की नजर आएगी। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी का लुक कैसा है।
पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। इस बार मुंबई की जर्सी का लुक थोड़ा अलग है, क्योंकि ब्लू और गोल्डन जर्सी में आगे और पीछे अलग तरह का पैटर्न देखने को मिलता है, जो शायद प्रकृति की ओर इशारा करता है।