चीटिंग के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा पर लगा मानहानि का आरोप, अपशब्द कहने पर मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के लिए लगता है हमेशा मुसीबते तैयार रहती है। कभी वो सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग का सामना करती है तो कभी किसी केस में फंस जाती है। ऐसे में अब एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा के लिए परेशानी खड़ी हो गयी है। दरअसल, एक्ट्रेस के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मानहानि का केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई 4 अप्रैल को होनी है। सोनाक्षी पर बीते दिनों एक इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मामले के सामने आने के बाद हालांकि सोनाक्षी ने इसे झूठा बताते हुए बयान दिया था। अपने दिए बयान के बाद सोनाक्षी फिर मुश्किल में फंस गई हैं।

मतलब पहली मुसीबत टली नहीं लेकिन अपनी बयानबाजी के चक्कर में एक्ट्रेस की एक मुसीबत और बढ़ गयी। अब मुरादाबाद के एक इवेंट मैनेजर सोनाक्षी सिन्हा के आपत्तिजनक बयान के बाद कोर्ट में पहुंच गए। उन्होंने सोनाक्षी के खिलाफ एसीजेएम-5 कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनाक्षी ने अपने बयान में उन्हें अपशब्द कहे हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है। इस शिकायत के दर्ज होने के बाद कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए 4 अप्रैल, 2022 को सुनवाई निश्चित की है।

 इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा के वकील ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथियों के खिलाफ बीते दिनों इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उक्त मुकदमे में सोनाक्षी के खिलाफ कोर्ट से जमानती वारंट जारी हुए थे। मामले के मीडिया के सामने आने पर सोनाक्षी ने इसे झूठा बताते हुए बयान दिया था। सोनाक्षी सिन्हा और बाकी सारे मुल्जिमों के खिलाफ जब यह खबर मीडिया में आई हुई तो सोनाक्षी ने इसका खंडन करते हुए उनके क्लाइंट के लिए अपशब्द कहे, जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। 

आपको बता दे, दिल्ली में 30 सितंबर 2018 में इवेंट होना था, लेकिन लास्ट मोमेंट में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार ने आने के लिए मना कर दिया था, जबकि इन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली थी, जिसके बाद थाना कटघर में 22 फरवरी 2019 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ मुकदमे में हाजिर न होने के कारण जमानती वारंट जारी कर दिए थे।