महामण्डलेश्वर का हुआ सारस्वत श्रीअभिषेक, अनुयायियों ने की पुष्पवर्षा

लालगंज, प्रतापगढ़। हरिद्वार मठ के महामण्डलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी महराज का शुक्रवार की शाम नगर के मनीपुर चंदापुर गांव मे श्रीअभिषेक पूजन हुआ। महामण्डलेश्वर अभयानंद सरस्वती जी ने गांव देवी के साथ मां दुर्गा के मंदिर मे भी दर्शन कर लोक कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक लखनऊ अवध बार एसोशिएसन के पूर्व महामंत्री रामसेवक त्रिपाठी व संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे अनुयायियों ने महामण्डलेश्वर का पुष्पवर्षा के जरिए स्वागत किया। 

सह संयोजिका सरला त्रिपाठी व भाग्यश्री ने कार्यक्रम के दौरान पादुका पूजन व आरती वंदना का संयोजन किया। कार्यक्रम मे प्रदेश के पूर्व गृहसचिव रमेशचंद्र मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने नगर पंचायत की ओर से महामण्डलेश्वर अभयानंद जी को आध्यात्मश्री गौरव सम्मान सौंपा। 

इस मौके पर पं. आलोक जी, तीर्थपाल शुक्ल, संजीव शुक्ल, नागेश त्रिपाठी, आचार्य दिवाकर नाथ शुक्ल, आचार्य विनोद मिश्र, चंद्रप्रकाश तिवारी मुन्ना, कौशलेंद्र तिवारी, बृजेन्द्र शुक्ल मुन्ना, पंकज मिश्र, जयप्रकाश शुक्ल, सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय, शिवदर्शन तिवारी, भगवत प्रसाद मिश्र, माताफेर मिश्र, विनोद सिंह, जमुना प्रसाद तिवारी आदि रहे।