इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसान तरीके से ज्यादा रूपए कमाने के लिए एक जुट हो जाते हैं। जबकि ऋचा चड्ढा फ्रैंचाइजी की फिल्म में मुख्य विलेन भोली पंजाबन का किरदार निभाया हैं और उम्मीद है कि इस बार भी वो अपने इसी किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को आगे निभाते हुए दिखा देंगे।
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वो फुकरे 3 से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी इस बारे में फिल्म निर्माता ने कोई भी पुष्टि नहीं की है। बता दें, फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं फुकरे रिटनर्स को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पकंज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाया है। इन दो फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वो ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं।
फिल्म फुकरे 3 का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है।