उन्होंने कहा की जिन्ना तो चले गए लेकिन अपनी जड़ छोड़ गए। आजादी के बाद भी हिंदू समाज के हितों पर बराबर हमला हुआ। पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था। लेकिन 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आई सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। उन्होंने कहा की आजादी के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 18% थी जो आज पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या 1.5% है। सांसद ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने सीएए कानून लाकर पड़ोसी देश के उत्पीड़ित हिंदुओं को राहत देने का काम किया। उन्होंने कहा की जिन्ना के अनुयायी आज भी देश में नारा लगाते हैं की अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्ला इंशा अल्ला। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जबाव देना आप लोगों की जिम्मेदारी है।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की देश में लोकतंत्र है। सभी को एक मत देने का अधिकार है। डा राम मनोहर लोहिया ने कहा था की राजा अब किसी रानी के पेट से नही जनता के वोट से पैदा होगा लोकतंत्र में कोई स्थाई राजा नही होता है। उन्होंने कहा की भाजपा को छोड़कर किसी भी राजनैतिक दलों में लोकतंत्रारिक व्यवस्था नहीं है। जम्मू कश्मीर से तमिलनाडु तक वंशवादी पार्टियों की भरमार है। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज जेपी नड्डा हैं। अगला अध्यक्ष कौन होगा किसी को नहीं पता है। उन्होंने सपा, बसपा सहित अन्य राजनैतिक दलों पर प्रहार करते हुए कहा की ये वही लोग हैं जो गरीबों का राशन खा जाते थे। आज सभी लोगों को पर्याप्त राशन मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर सड़क, बिजली, पानी, रोजगार सहित तमाम विकास किए गए। जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा को छोड़कर बाकी सभी दल वंशवादी, जातिवादी तथा तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थिति जन समूह से गौरा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा को भारी मतों अपील किया।
मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता उमाशंकर उर्फ छोटाने पांडेय संचालन ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार पासवान व श्रवण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत तिवारी, मनमीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य बृजेश प्रताप नारायण सिंह, मनोज तिवारी, डा अनिरुद्ध त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, राजन पांडेय, नीरज गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रघुनंदन पाण्डेय, दीपेंद्र पाण्डेय, राम मूरत वर्मा, बीडी पाठक, अंबिका साहू, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।