बिहार की इन छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए सीबीएसई द्वारा दी जाएगी छात्रवृत्ति

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) के सिंगल गर्ल चाइल्ड में बिहार की 186 छात्राएं शामिल हैं। इन छात्राओं को बोर्ड द्वारा घोषित सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति में शामिल किया गया है। पहली बार ऐसा हुआ जब बिहार की एक साथ 86 छात्राओं का चयन हुआ है। अब इन छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए सीबीएसई द्वारा छात्रवृत्ति दी जायेगी। ज्ञात हो कि हर साल बोर्ड द्वारा सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति की घोषणा की जाती है। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति मिलती है। इस छात्रवृत्ति के लिए देशभर से 1367 छात्राएं चयनित हुई है।

छात्रा को हर माह 1500 मिलते हैं

छात्राओं को एक साल के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके बाद छात्रवृत्ति को रिनुअल किया जाता है। हर माह 15 सौ छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति में वही छात्राएं आवेदन करती हैं जो दसवीं में 60 फीसदी से अधिक अंक लाती हैं। आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई को आगे जारी रख सकें। इस छात्रवृत्ति में वहीं छात्राएं शामिल हो सकती हैं जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान होती हैं। इस बार बोर्ड ने दो बार इस छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं के नाम की घोषणा की है।